यूपी पुलिस भर्ती 2025: 26,596 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी जानकारी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नए वित्तीय वर्ष में यूपी पुलिस बल को और मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में भर्तियां होने जा रही हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा अप्रैल और मई 2025 में पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी गई है। इस भर्ती अभियान में कुल 26,596 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

मार्च तक पूरी हुईं 60,000 से ज्यादा भर्तियां

इस साल मार्च 2025 तक यूपी पुलिस में 60,000 से अधिक आरक्षी एवं रेडियो संवर्ग के 1,400 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। यह भर्ती बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध और नियमित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पिछले 8 वर्षों में योगी सरकार ने करीब 8.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है।

यह भी पढ़े - टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों और नि:क्षय मित्रों को डीएम ने किया सम्मानित

अब तक 2 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती

पिछले 8 सालों में पुलिस विभाग में लगभग 2,14,468 पदों पर भर्तियां हो चुकी हैं। इनमें से 34,832 महिला और 1,79,636 पुरुष पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसमें उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर, आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी और कुशल खिलाड़ियों के पद शामिल हैं।

अप्रैल-मई में इन पदों पर शुरू होगी भर्ती

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इस बार भर्ती में शामिल पद इस प्रकार हैं:

उपनिरीक्षक स्तर के पद (कुल 4,543 पद)

उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस): 4,242 पद

प्लाटून कमांडर (पीएसी): 135 पद

प्लाटून कमांडर (विशिष्ट बल): 60 पद

महिला प्लाटून कमांडर (बरेली, लखनऊ, गोरखपुर): 106 पद

आरक्षी स्तर के पद (कुल 22,053 पद)

आरक्षी (नागरिक पुलिस): 3,245 पद

आरक्षी पीएसी, आरक्षी विशिष्ट बल और महिला आरक्षी पीएसी: 15,904 पद

आरक्षी घुड़सवार पुलिस: 71 पद

जेल वार्डन: 2,833 पद

कंप्यूटर ऑपरेटर और रेडियो सहायक के पद भी शामिल

इसके साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,153 पद और रेडियो सहायक परिचालक के 44 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया अप्रैल-मई 2025 में शुरू होगी। यानी इस साल कुल 28,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तय है।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.