Hathras News: नहर में महिला का संदिग्ध हालात में शव मिला, गले में बंधा था दुपट्टा, पुलिस जांच में जुटी

हाथरस। शहर के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला का शव नहर में तैरता मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।

मृतका की पहचान गांव दयानतपुर निवासी संजय कुमार की पत्नी रचना (50) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव के गले में दुपट्टा बंधा मिला, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।

यह भी पढ़े - चलती SUV की छत पर डांस करना पड़ा महंगा, नोएडा पुलिस ने काटा 38,500 रुपये का चालान

परिवारजनों ने बताया कि रचना मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और अक्सर सुबह घर से निकल जाती थीं और शाम को लौटती थीं। शनिवार को भी वह सुबह घर से निकलीं, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटीं।

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया, "फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चलेगा।"

सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पति किसान हैं और उनके दो वयस्क बेटे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, और परिवार व आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

Latest News

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.