बलिया: उमाशंकर पाठक पुनः बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, समर्थकों में हर्ष

Ballia News। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमाशंकर पाठक को एक बार फिर बलिया जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर उनकी नियुक्ति की जानकारी दी। उमाशंकर पाठक बांसडीह ब्लॉक के निवासी हैं और वर्ष 2011 से 2016 तक बांसडीह ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं।

पारिवारिक पृष्ठभूमि और अनुभव

उमाशंकर पाठक की पत्नी नीलम पाठक भी वर्ष 2006 से 2011 तक बांसडीह ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख थीं। इसके अलावा, उमाशंकर पाठक ब्लॉक प्रमुख संघ, आजमगढ़ मंडल और बलिया जनपद के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने क्रय-विक्रय सहकारी समिति, रानीगंज के अध्यक्ष पद पर भी दो बार कार्य किया है। इसके अलावा, वह पूर्व मंत्री स्व. बच्चा पाठक के प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

यह भी पढ़े - Hapur News: मोहजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर मांग रहे थे दो लाख

पुनर्नियुक्ति पर शुभकामनाएं

उमाशंकर पाठक की पुनः नियुक्ति पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक, सच्चितानंद तिवारी, दिग्विजय सिंह, संतोष चौबे चुन्नू, विजय मिश्र, जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, सिद्धनाथ तिवारी, अभिजीत तिवारी सत्यम, अनुभव तिवारी गोलू, मुन्ना उपाध्याय, रूपेश चौबे, दिग्विजय सिंह छोटू, पारस वर्मा, श्री प्रकाश मिश्र, मुखिया पाण्डेय, अभिजीत सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.