- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: प्रधान आलोक सिंह 'बब्लू' के निधन से गांव में शोक, हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई
Ballia News: प्रधान आलोक सिंह 'बब्लू' के निधन से गांव में शोक, हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

Ballia News: बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र के खरौनी गांव के प्रधान आलोक सिंह 'बब्लू' का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर रात गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा पैतृक गांव से निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। शव यात्रा खरौनी कोठी पहुंची, जहां शुभचिंतकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शव यात्रा गंगा तट की ओर रवाना हुई, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पांच दिन से चल रहा था इलाज, लखनऊ में हुआ निधन
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
शनिवार सुबह जब शव यात्रा निकली, तो भारी जनसमूह उमड़ पड़ा। पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी, विधायक केतकी सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्र बहादुर सिंह चुन्ना, चेयरमैन सुनील सिंह बब्लू, नीरज सिंह गुड्डू, हरेन्द्र सिंह, टीडी कॉलेज बलिया के छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सिंह, राना कुनाल सिंह, प्रधान संघ बांसडीह के अध्यक्ष रंजन पांडेय, विनोद गिरी, दयाशंकर राजभर, अनिल यादव और दिलीप तिवारी सहित हजारों लोग इस मौके पर मौजूद रहे।
आलोक सिंह 'बब्लू' के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके व्यक्तित्व और समाजसेवा को याद करते हुए लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।