Ballia News: पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की गिरफ्तारी पर नाराजगी, कई जगहों पर बैठक कर जताया विरोध

बलिया। पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की गिरफ्तारी के विरोध में जिले के कई इलाकों में लोगों ने बैठक कर नाराजगी जाहिर की और कड़ी निंदा की। लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई लोकतंत्र के मूल्यों पर हमला है और जनप्रतिनिधियों का दमन किया जा रहा है।

सतनी सराय में आयोजित बैठक में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवध बिहारी चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जनप्रतिनिधियों का उत्पीड़न लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने सरकार की नीतियों को गलत व निंदनीय बताया। बैठक में राज कुमार पाण्डेय टुन्ना, राजनाथ पाण्डेय, बिजन चौबे, विजय ओझा, संतोष चौबे चुन्नू सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े - कानपुर हादसा: कट और शॉर्टकट ने ली तीन जिंदगियां, शीशे तोड़कर निकाले गए घायल

तिखमपुर में ब्राह्मण उत्थान समिति की बैठक में भी गिरफ्तारी की निंदा की गई। समिति के अध्यक्ष सुमंत पाण्डेय ने कहा कि सरकार दमनात्मक रवैया अपना रही है और जो लोग सरकार की नीतियों का विरोध करते हैं, उन्हें टारगेट किया जा रहा है।

इसी तरह बांसडीह में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ब्राह्मण समाज को निशाना बना रही है और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को फर्जी मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उत्पीड़न बंद नहीं किया, तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

Latest News

मां रहम की भीख मांगती रहीं, बेटा चाकू से करता रहा वार, हत्या के बाद भी नहीं दिखा पछतावा मां रहम की भीख मांगती रहीं, बेटा चाकू से करता रहा वार, हत्या के बाद भी नहीं दिखा पछतावा
कानपुर। नारायणपुरी के हनुमंत विहार में एक कलयुगी बेटे ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। प्रेम विवाह की...
Lakhimpur Kheri News: महिला डॉक्टर को 50 लाख की रंगदारी, न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी
Lucknow News: केजीएमयू में नौकरी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक यौन शोषण, बेटी को दिया जन्म
महिला सशक्तिकरण की मिसाल: ब्यूटी पार्लर छोड़ा, दालमोठ को चुना और सफलता ने चूमे काजल के कदम
Chandauli News: उदय सिंह मीना ने संभाला DDU मंडल के नए DRM का कार्यभार, देश-विदेश में किया है प्रतिभा का प्रदर्शन

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.