Ballia News: कर्मचारी नेता बृजेश सिंह को श्रद्धांजलि, शोक सभा में गूंजे भावुक शब्द

बलिया: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिला मंत्री और वर्तमान पूर्वांचल अध्यक्ष बृजेश सिंह के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी सभागार में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान कर्मचारियों और नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शुक्रवार सुबह बघेजी निवासी बृजेश सिंह के निधन की खबर से कर्मचारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर होते ही राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े विभिन्न संगठनों के कर्मचारी बड़ी संख्या में लोक निर्माण विभाग परिसर स्थित डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में एकत्र हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़े - Bareilly News: तेज रफ्तार ट्रक ने मामा-भांजे को रौंदा, दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत

"संघर्षशील नेता थे बृजेश सिंह"

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने कहा, "बृजेश सिंह एक संघर्षशील नेता थे, जिन्होंने हमेशा कर्मचारियों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।"

इस शोक सभा में सुशील कुमार पांडेय 'कान्हा जी', सुशील त्रिपाठी, रामप्रताप सिंह, अनूप सिंह, मुकेश उपाध्याय, विनोद मिश्रा, जितेंद्र सिंह, राजेश पांडेय, कौशल उपाध्याय, संजय भारती, अनिल सिंह, जनार्दन यादव, दिनेश प्रजापति, जय प्रकाश सिंह, राजेश रावत, अजीत कुमार, राकेश मिश्रा, अभय मिश्रा, राजकुमार राव, मनु कुमार, प्रदीप सिंह, दिनेश प्रसाद, बृजमोहन सिंह, राघवेंद्र सिन्हा और मनीष गुप्ता सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

बृजेश सिंह की यादों में कर्मचारी जगत

शोक सभा में मौजूद सभी कर्मचारियों ने बृजेश सिंह के विचारों और संघर्षों को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन से कर्मचारी संगठनों में गहरी क्षति महसूस की जा रही है।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.