Ballia News: ट्रैक्टर से टकरा कर हवा में उड़ा ई-रिक्शा, युवक की मौत

बांसडीह, बलिया: बांसडीह-खरौनी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें ई-रिक्शा सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी बांसडीह पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान बुधवार सुबह 22 वर्षीय चंदन गोंड की मौत हो गई। वह बांसडीह कस्बा के वार्ड नंबर 13 का निवासी था और बिजली मिस्त्री के रूप में कार्य करता था। चंदन खरौनी गांव में काम खत्म कर ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। हादसे में ई-रिक्शा चालक 25 वर्षीय साहब चौहान (दक्षिण टोला, बांसडीह) और अशोक (निवासी बिहार) गंभीर रूप से घायल हैं। अशोक की हालत नाजुक होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया है।

यह भी पढ़े - Kannauj News: पत्नी से विवाद के बाद दिल्ली पुलिस के सिपाही ने निगला जहर, ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हवा में उछल गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। चंदन की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया है।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: सभासद पर जानलेवा हमला, कार हटाने के विवाद में चली गोली, एक आरोपी गिरफ्तार Ballia News: सभासद पर जानलेवा हमला, कार हटाने के विवाद में चली गोली, एक आरोपी गिरफ्तार
बलिया। बांसडीह कस्बे के वार्ड नंबर 8 में सड़क पर खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर हुए विवाद में वार्ड...
UP ATS की बड़ी सफलता: 30 साल से फरार खालिस्तानी आतंकी मंगत सिंह गिरफ्तार
Bareilly News: बंद पड़े ढाबे में मिला 8-10 माह की बच्ची का शव, शरीर पर खरोंच के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
पहलागाम आतंकी हमला: घर का इकलौता चिराग था शुभम, कानपुर पहुंचा पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार, CM योगी देंगे श्रद्धांजलि
62 की उम्र में रिटायर्ड फौजी को 40 साल की दुल्हन ने लगाया बड़ा चूना, सुहागरात के बाद ले उड़ी नकदी और जेवरात

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.