- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़ रिपोर...
Ballia News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़ रिपोर्ट : रोहित सिंह मिथिलेश
On

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा परिसर में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय मासूम सागर कुमार की मौत हो गई। खेलते समय वह पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गया था। बच्चे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
भोजन के समय जब परिजनों ने सागर को आसपास नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। थोड़ी ही देर में उसका शव भट्ठे के पास पानी भरे एक गड्ढे में उतराया मिला। आनन-फानन में मजदूरों की मदद से उसे सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे ने भट्ठे पर काम कर रहे अन्य मजदूरों को भी झकझोर दिया। सागर की मौत ने मजदूरी कर पेट पालने वाले परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
Edited By: Parakh Khabar
खबरें और भी हैं
बलिया में 173 लेखपालों का तबादला, जानिए किसका कहां हुआ ट्रांसफर
By Parakh Khabar
बलिया में रेड क्रॉस ने नए उपाध्यक्ष डॉ. संजीव वर्मन का किया स्वागत
By Parakh Khabar
Latest News
12 Apr 2025 05:58:04
बलिया। नगरा-सिकंदरपुर मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.