- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह : बेलहरी ब्लॉक प्रमुख बोले – सरकारी स्कूलों में ही मिलते हैं
वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह : बेलहरी ब्लॉक प्रमुख बोले – सरकारी स्कूलों में ही मिलते हैं संस्कार और गुणवत्ता

बलिया: शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सीताकुंड में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेलहरी ब्लॉक प्रमुख शशांक शेखर तिवारी ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी के अध्यक्ष शशिकांत ओझा ने विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि यहां के छात्रों की शिक्षा गुणवत्ता किसी भी निजी विद्यालय से बेहतर है। पूर्व शिक्षक एवं वर्तमान में आजमगढ़ में अधिशासी अधिकारी के रूप में कार्यरत सीएल तिवारी ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हुए छात्र-छात्राएं सम्मानित
शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों – रिद्धिमा यादव, रितु यादव, निशा यादव, संध्या यादव, सनाया, राजकुमार गुप्ता, अक्षय दत्त पांडे, निशू यादव और कोमल गुप्ता को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कक्षा 8 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले रिया गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, स्मृति तिवारी, रिया तिवारी, अमृता यादव, सूरज साहनी और अंतिमा गुप्ता को पुरस्कार दिया गया।
विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मान
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले निशू यादव, कोमल गुप्ता, रिया गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, अक्षय दत्त पांडे और सूरज साहनी को भी सम्मानित किया गया। इंस्पायर अवार्ड प्राप्त करने पर रिद्धिमा यादव को विशेष सम्मान दिया गया।
ब्लॉक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निशू यादव को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
आदर्श छात्र-छात्रा के रूप में तमन्या कुमारी, शिवम यादव और अरुण साहू को भी सम्मान प्राप्त हुआ।
उपस्थित गणमान्यजन एवं संचालन
इस अवसर पर विद्या सागर दुबे, अजय मिश्रा, बृजकिशोर पाठक, यज्ञ किशोर पाठक, राजीव उपाध्याय, दीनानाथ तिवारी, जीवेश सिंह, राजेश सिंह, ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, आनंद ज्योति, सतीश मिश्रा, प्रमोद कुंवर, प्रभात उपाध्याय, कमला सिंह, विजय अमृत राज सिंह, अजय पांडेय, शिव प्रकाश तिवारी, हरेकृष्ण, संजय वर्मा, सुनील पांडे, मनोज पांडे, ब्रजेश उपाध्याय, अजय सिंह, मंजूर हुसैन और दीपक उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नगर क्षेत्र के पूर्व एआरपी (अंग्रेजी) डॉ. शशि भूषण मिश्र ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय शंकर चौबे, अनुज मिश्रा, अभिषेक पांडे और राजेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और माल्यार्पण के साथ किया तथा सभी के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।