दिल्ली और मिल्कीपुर में रिकॉर्ड मतदान, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा वोटिंग

मिल्कीपुर उपचुनाव में 68% मतदान, दिल्ली में 57.85% वोटिंग

अयोध्या/दिल्ली। मिल्कीपुर उपचुनाव में इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक 65.25% वोटिंग दर्ज की गई, जो अंत में 68% तक पहुंच गई। वहीं, दिल्ली में शाम 5 बजे तक 57.85% मतदान हुआ, जिसमें नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली सबसे आगे रही, जहां 63.83% लोगों ने वोट डाले।

मिल्कीपुर में दोपहर 3 बजे तक 57% से अधिक मतदान हो चुका था, जो 2022 विधानसभा चुनाव की तुलना में अधिक था, जब इसी समय तक 51.84% वोटिंग हुई थी। इस बार महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

यह भी पढ़े - Bareilly News: तेज रफ्तार ट्रक ने मामा-भांजे को रौंदा, दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत

दिल्ली में विधानसभा चुनाव: शाम 5 बजे तक 57.70% वोटिंग

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चला। हालांकि, कुछ केंद्रों पर कतारें लंबी होने के कारण मतदान प्रक्रिया जारी रही।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अलग-अलग जिलों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:

  • नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली – 63.83% (सबसे ज्यादा)
  • शाहदरा – 61.35%
  • पूर्वी दिल्ली – 58.98%
  • उत्तरी दिल्ली – 57.24%
  • उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली – 58.05%
  • दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली – 58.86%
  • पश्चिमी दिल्ली – 57.42%
  • दक्षिणी दिल्ली – 55.72%
  • केंद्रीय दिल्ली – 55.24%
  • दक्षिण-पूर्वी दिल्ली – 53.77%
  • नई दिल्ली – 54.37%

मुस्तफाबाद सीट पर सबसे अधिक 66.68% मतदान हुआ, जबकि सीलमपुर में 66.41% वोटिंग दर्ज की गई।

करोल बाग (47.40%) और मॉडल टाउन (51.29%) में सबसे कम मतदान हुआ।

महत्वपूर्ण हस्तियों ने किया मतदान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति एस्टेट स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में मतदान किया।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नॉर्थ एवेन्यू पोलिंग बूथ पर लाइन में लगकर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा,

"मतदान लोकतंत्र के लिए ऑक्सीजन के समान है। यह हमारे लोकतंत्र का स्तंभ है और सभी अधिकारों की जननी है।"

मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। मणिपुर के राज्यपाल एवं पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।

प्रियंका गांधी ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे के साथ अटल आदर्श विद्यालय, लोदी स्टेट में वोट डाला। उन्होंने कहा,

"लोगों को बड़ी संख्या में बाहर आकर मतदान करना चाहिए। यह उनका सबसे बड़ा अधिकार है।"

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, माता-पिता और बच्चों के साथ लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एनडीएमसी के साइंस और ह्यूमैनिटी, तुगलक क्रिसेंट में मतदान किया।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नेता बृंदा करात और प्रकाश करात ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।

भाजपा नेता हर्षवर्धन ने अपने परिवार के साथ मतदान किया और कहा, "लोगों में लोकतंत्र के इस उत्सव के प्रति जबरदस्त उत्साह है।"

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया कि "हम दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं।"

मिल्कीपुर उपचुनाव की स्थिति साफ होती दिख रही

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में 414 मतदान केंद्रों पर 65.35% वोटिंग हुई। मतदान खत्म होते ही चुनावी तस्वीर भी साफ होती नजर आ रही है।

यहां समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अजीत प्रसाद, जो सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे हैं, कठिन मुकाबले में फंसे नजर आ रहे हैं।

चुनाव के दौरान मतदाताओं से बातचीत में "अयोध्या की अस्मिता बनाम पीडीए की लड़ाई" देखने को मिली। मतदाताओं के अनुसार, अयोध्या की अस्मिता का मुद्दा इस चुनाव में भारी पड़ता दिख रहा है। भाजपा प्रत्याशी चंद्र भानु पासवान मजबूती से टिके हुए हैं।

मतदान में जनता का जोश और लोकतंत्र का उत्सव

इस बार के चुनाव में उत्साहित मतदाता बड़ी संख्या में घरों से निकले और मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं।

दिल्ली और मिल्कीपुर दोनों जगहों पर लोकतंत्र का उत्सव पूरे जोश के साथ मनाया गया।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.