आज का राशिफल 26 मार्च 2025: प्रेमीजन भरपूर आनंद उठाएंगे

मेष

नौकरी में किसी नए पद की प्राप्ति के योग हैं। दिन समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के रिटायरमेंट पर पार्टी का आयोजन हो सकता है। बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर माता-पिता से चर्चा करेंगे।

वृषभ

बेरोजगार लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान दें। व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी। यदि आंखों से संबंधित कोई समस्या थी, तो उसमें सुधार दिखेगा। कोई पुराना लेनदेन चुकता हो सकता है। मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को कल पर टाल सकते हैं।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल : 28 मार्च इन राशियों की यात्रा रहेगी शुभ, जानिए सभी राशियों का हाल

मिथुन

पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। दिन खुशनुमा रहेगा। कोई डूबा हुआ धन मिल सकता है। लॉटरी या सट्टे में निवेश से बचें। बिजनेस में किसी डील के अटकने से तनाव बढ़ सकता है। अच्छी सोच के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ना आसान होगा।

कर्क

आय में वृद्धि होगी, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। विरोधियों को पहचानने की जरूरत है। मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। बड़ों के प्रति प्रेम व सहयोग बना रहेगा। ईर्ष्यालु और झगड़ालू लोगों से सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

सिंह

खर्चों में बढ़ोतरी से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। दिन धन संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देने का रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। किसी बात को लेकर मन बेचैन रह सकता है। जरूरतमंद की मदद का अवसर मिले तो जरूर करें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या

कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना है। दिन नए घर की खरीदारी के लिए अनुकूल रहेगा। मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। पारिवारिक समस्याओं को मिलकर सुलझाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मदद लेकर काम पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी को किसी शारीरिक कष्ट से परेशानी हो सकती है।

तुला

समय का सही उपयोग करें। दिन सकारात्मक रहेगा। राजनीति में बिना सोचे-समझे आगे बढ़ना होगा। जो विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जरूरी कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करें।

वृश्चिक

किसी भी काम को भाग्य के भरोसे न छोड़ें। दिन आनंदमय रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कुछ नए लोगों से मेलजोल का अवसर मिलेगा। किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। संतान किसी नए कोर्स में दाखिला लेने की तैयारी करेगी। गरीबों की सेवा के लिए भी आगे आएंगे।

धनु

आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। सभी काम पूरे होंगे और रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। बिजनेस में कुछ नए कार्यों को शामिल करेंगे।

मकर

कामों में सामंजस्य बनाए रखें। परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। संतान आपके कामों में पूरा साथ देगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण जानकारी को शेयर करने से बचें, नहीं तो कोई उसका गलत फायदा उठा सकता है।

कुंभ

विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। दिन व्यस्तता भरा रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। धन से संबंधित कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन

किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय दस्तावेजों पर हस्ताक्षर सावधानी से करें। दिन कठिनाइयों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी झूठे आरोप का सामना करना पड़ सकता है। कमियों को दूर करके आगे बढ़ें। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। कामों पर पूरा ध्यान दें।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.