आज का राशिफल : 28 मार्च इन राशियों की यात्रा रहेगी शुभ, जानिए सभी राशियों का हाल

मेष:

कारोबारी कार्यों में तालमेल और समन्वय से लाभ मिलेगा। पूर्व में किया गया परिश्रम आज रंग लाएगा। दोस्तों के साथ साझेदारी वाले कार्यों में भी सफलता मिलेगी। पहले से तय कार्यक्रम आसानी से पूरे होंगे। जोखिम से बचना ही समझदारी होगी। आपकी योजनाएं लोगों को प्रभावित करेंगी।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 26 मार्च 2025: प्रेमीजन भरपूर आनंद उठाएंगे

शुभांक: 3, 5, 7

वृष:

नई जिम्मेदारियों में वृद्धि के संकेत हैं। यात्रा आपके लिए शुभ सिद्ध होगी। कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। कारोबार में कुछ बाधाएं रहेंगी, लेकिन समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी लाभ भी मिलेगा। समय रहते बाधाओं को दूर कर पाएंगे।

शुभांक: 2, 5, 7

मिथुन:

समन्वय और सुविधाओं की मदद से कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में भी साधन-संपत्ति का सहयोग मिलेगा। यात्रा शुभ साबित होगी। कार्यों पर नजर बनाए रखें क्योंकि विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य में कुछ धन और समय खर्च हो सकता है।

शुभांक: 2, 5, 6

कर्क:

समय आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में प्रगति बनी रहेगी। लेन-देन में आ रही परेशानियां दूर होंगी। मेहनत से किए गए प्रयास लाभदायक होंगे। आलस्य से बचें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और व्यापार में नया तालमेल बनेगा।

शुभांक: 1, 4, 8

सिंह:

दोस्तों के साथ साझेदारी वाले कार्यों में लाभ मिलेगा। पूर्व नियोजित काम आसानी से पूरे होंगे। जोखिम से बचना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

शुभांक: 2, 6, 8

कन्या:

शिक्षा में मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलेंगे। व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। मित्रों से सतर्क रहें। शारीरिक सुख के लिए गलत आदतों से बचें। संतान से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी। पढ़ाई में थोड़ी कमजोरी रह सकती है।

शुभांक: 3, 5, 8

तुला:

खान-पान में सावधानी बरतें। कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी और आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने हित के काम सुबह ही निपटा लें क्योंकि आगे पैसों की तंगी हो सकती है। कार्य सीमित ही पूरे होंगे।

शुभांक: 3, 5, 8

वृश्चिक:

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। खुशी और उत्साह का दिन रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार आएगा। ज्ञान और विज्ञान में रुचि बढ़ेगी और अच्छे लोगों का साथ मिलेगा।

शुभांक: 1, 3, 5

धनु:

कुछ कार्य सफल होंगे। अनावश्यक भागदौड़ से बचें। प्रियजनों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे। रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। जरूरी काम समय रहते कर लें। संतान की उन्नति के योग हैं। सभा-संगोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा।

शुभांक: 5, 7, 9

मकर:

आशा और उत्साह से सक्रियता बनी रहेगी। मनपसंद वस्तु या नए आभूषण मिल सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मान मिलेगा। धार्मिक आस्था प्रबल होगी। कम मेहनत में भी लाभ मिलेगा। कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

शुभांक: 1, 6, 8

कुंभ:

सुखद और आनंददायक समय रहेगा। लाभदायक कार्यों में सफलता मिलेगी। छोटी-छोटी बातों से खुशी मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने के लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन में समय बीतेगा। व्यय बढ़ सकता है। ज्ञान प्राप्ति का अवसर मिलेगा।

शुभांक: 1, 3, 8

मीन:

शुभ कार्यों से अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन लाभ भी मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

शुभांक: 5, 7, 9

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.