Aaj Ka Rashifal: 15 फरवरी 2025, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष (Aries)

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यों में प्रगति होगी। परिवार में शुभ आयोजन होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को प्रतिष्ठा में वृद्धि मिलेगी।

वृषभ (Taurus)

साहस और समझदारी से लिया गया निर्णय लाभदायक होगा। परोपकार की भावना जागेगी। जिम्मेदारियों को पूरा करने में खर्च बढ़ सकता है, लेकिन जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 06 Mar 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

मिथुन (Gemini)

परिश्रम के बावजूद आंशिक सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में मतभेद संभव हैं। सहयोगियों से विवाद हो सकता है। यात्रा से नुकसान की आशंका है।

कर्क (Cancer)

आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में रुचि बढ़ सकती है। शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। समस्याओं का समाधान होगा।

सिंह (Leo)

इच्छाएं पूरी होने का समय है। पारिवारिक परेशानियां कम होंगी। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी। उन्नति का सिलसिला जारी रहेगा। परोपकार की प्रवृत्ति बढ़ेगी।

कन्या (Virgo)

दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। प्रियजनों और मित्रों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। व्यक्तित्व का विकास होगा। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। आपसी संबंधों में थोड़ी कमी आ सकती है।

तुला (Libra)

लाभ में कमी का एहसास होगा। अपनी प्रतिभा का उपयोग करने में असमर्थता महसूस करेंगे। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। स्वजनों से मतभेद संभव हैं। यात्रा में परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)

निराशा समाप्त होगी। इच्छानुसार घटनाएं घटित होंगी। परिवार में शुभ आयोजन होंगे। विपरीत परिस्थितियों पर विजय मिलेगी। व्यापार में धन निवेश होगा और लाभ की संभावना है।

धनु (Sagittarius)

कुछ समस्याएं सुलझेंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। धन संचय की प्रवृत्ति बढ़ेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर (Capricorn)

योजनाओं को अमल में लाने के लिए मित्रों से विचार-विमर्श होगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। सुख-शांति का वातावरण रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं।

कुंभ (Aquarius)

कार्य क्षेत्र में असफलता मिल सकती है। व्यवसायिक नुकसान हो सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। स्वजनों से तनाव हो सकता है। वाहन से भय या दुर्घटना की आशंका है।

मीन (Pisces)

स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्चाधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। धन संचय की प्रवृत्ति बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.