- Hindi News
- राशिफल
- Aaj Ka Rashifal 06 Mar 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 06 Mar 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

मेष राशि
आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। निजी जीवन की समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए नए अवसर बन सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके अनुभव की सराहना होगी। किसी सामाजिक उत्सव में भाग ले सकते हैं, जहां लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर मिलेगा। काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप परिवार और ऑफिस के बीच संतुलन बनाएंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और संतान से जुड़ी चिंताएं कम होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए बाजार जा सकते हैं।
शुभ रंग – पीला | शुभ अंक – 3
मिथुन राशि
आज का दिन बदलाव लेकर आएगा। दिनचर्या में नया बदलाव करेंगे और दूसरों की मदद के लिए समय निकालेंगे। निर्णय क्षमता मजबूत होगी, जिससे व्यापारिक फैसले लाभदायक होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। कम्युनिकेशन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग – ग्रे | शुभ अंक – 3
कर्क राशि
आज का दिन आनंदमय रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है, जिससे नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे। किसी नई योजना के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। समस्याओं को समझदारी से हल करेंगे। घर की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे।
शुभ रंग – पीच | शुभ अंक – 2
सिंह राशि
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल सकारात्मक रहेगा। ऑनलाइन नया काम शुरू करने के योग हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार की किसी समस्या का समाधान मिलेगा और जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। यह यात्रा शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ रंग – भूरा | शुभ अंक – 8
कन्या राशि
आज का दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे, जिससे बैंक बैलेंस मजबूत होगा। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं और सैलरी बढ़ने की संभावना है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का योग है।
शुभ रंग – ऑरेंज | शुभ अंक – 2
तुला राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। धार्मिक स्थल पर जाने का योग है, जिससे मन शांत रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। संतान को किसी बड़े संस्थान में एडमिशन मिल सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग – ऑरेंज | शुभ अंक – 1
वृश्चिक राशि
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। सैलरी में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी और जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियां पूरी करने में सफल रहेंगे। सेहत में सुधार होगा।
शुभ रंग – नीला | शुभ अंक – 4
धनु राशि
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी और निजी प्रयासों से सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी और पदोन्नति की संभावना है। काम की व्यस्तता बनी रहेगी। घर में नन्हे मेहमान के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। छात्रों के लिए सफलता के योग हैं।
शुभ रंग – मरून | शुभ अंक – 5
मकर राशि
आज का दिन मंगलमय रहेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। विरोधियों की रुकावटों के बावजूद सफलता मिलेगी। बचत योजनाओं से आर्थिक मजबूती मिलेगी। निवेश करने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ घूमने का योग है। विनम्र स्वभाव बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। बच्चे अपनी जरूरत की चीजें खरीदने की मांग कर सकते हैं।
शुभ रंग – काला | शुभ अंक – 6
कुंभ राशि
आज का दिन लाभकारी रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ खरीदारी में व्यस्त रहेंगे। घर में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है। व्यापार में साझेदारी का विचार कर सकते हैं। संतान की शिक्षा में प्रगति होगी।
शुभ रंग – काला | शुभ अंक – 7
मीन राशि
आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शत्रु पक्ष असफल रहेगा। प्रशासनिक पद पर कार्यरत लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। शिक्षकों का ट्रांसफर मनचाही जगह पर हो सकता है। खेल-कूद से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। लवमेट एक-दूसरे को उपहार देंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी।
शुभ रंग – ऑरेंज | शुभ अंक – 2