Aaj Ka Rashifal 05 Mar 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

मेष (Aries)

कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सुविधा और समन्वय बना रहेगा, जिससे कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा शुभ रहेगी। माता पक्ष से विशेष लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी और चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।

शुभांक: 2, 4, 5

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 06 Mar 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

वृष (Taurus)

विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर समय और धन खर्च होगा। लेन-देन में स्पष्टता रखें। सुबह का समय आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी और आर्थिक बाधाएं दूर करने के प्रयास सफल होंगे।

शुभांक: 2, 3, 7

मिथुन (Gemini)

पूर्व नियोजित कार्य सरलता से पूरे होंगे। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। अच्छे कार्यों के लिए नए रास्ते बनेंगे। सुबह-सवेरे अपने महत्वपूर्ण कार्य निपटाएं। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

शुभांक: 2, 3, 5

कर्क (Cancer)

अपने काम को प्राथमिकता दें। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढ़ने के नए अवसर लाभदायक होंगे। आर्थिक संकोच हो सकते हैं, लेकिन प्रिय वस्तु या नए वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

शुभांक: 3, 4, 6

सिंह (Leo)

धार्मिक आस्थाएं मजबूत होंगी। संदेह और चिंता मन को व्यथित कर सकते हैं। व्यस्तता के कारण आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। मानसिक और शारीरिक शिथिलता रह सकती है। श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें।

शुभांक: 1, 3, 4

कन्या (Virgo)

परिवार का सहयोग और समन्वय कार्यों को आसान बनाएगा। समय थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है, लेकिन व्यापार में नए तालमेल से लाभ होगा। जीवनसाथी या दोस्तों के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। इच्छित कार्य पूरे होंगे।

शुभांक: 2, 5, 7

तुला (Libra)

पूर्व नियोजित कार्यक्रम बिना बाधा पूरे होंगे। जोखिम से बचना ही समझदारी होगी। जबरदस्ती किए गए काम ठीक नहीं होंगे। मन में अनावश्यक विचार आ सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे कर लें। आशा और उत्साह से सक्रियता बढ़ेगी। पुराने मित्र मिल सकते हैं।

शुभांक: 3, 6, 8

वृश्चिक (Scorpio)

शत्रु भय और संतान से जुड़ी चिंताएं रह सकती हैं। अपव्यय से बचें। परिवार में मतभेद की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक संतुलन बना रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और मेलजोल से काम बनाने में सफलता मिलेगी।

शुभांक: 3, 6, 7

धनु (Sagittarius)

व्यवसाय में नए तालमेल और समन्वय से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी को नुकसान पहुंचाने से बचें, अन्यथा हानि हो सकती है। धार्मिक कार्यों में समय और धन लगेगा। कर्ज और बीमारियों से राहत मिलने की संभावना है। इच्छित कार्य पूरे होंगे।

शुभांक: 2, 4, 6

मकर (Capricorn)

यात्रा लाभदायक रहेगी। अपने कार्यों पर नजर रखें। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। अपने ही करीबी नुकसान पहुंचाने की साजिश कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

शुभांक: 4, 5, 6

कुंभ (Aquarius)

धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में होगी। मेलजोल से काम बनाने की कोशिश सफल रहेगी। यात्रा का लाभ मिलेगा। आशा और उत्साह से सक्रियता बनी रहेगी। सुखद अनुभव होंगे। लाभदायक कार्यों की संभावनाएं प्रबल होंगी। इच्छित कार्य पूरे होंगे।

शुभांक: 3, 6, 7

मीन (Pisces)

दोपहर के बाद उम्मीदें मजबूत होंगी। महत्वपूर्ण कार्य सुबह निपटा लें, क्योंकि बाद में समय व्यर्थ हो सकता है। परिवार में मतभेद हो सकता है। व्यापार में सफलता मिलेगी। इच्छित कार्य पूरे होंगे और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

शुभांक: 1, 3, 5

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.