गुजरात में भीषण हादसा: 35 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 5 यात्रियों की मौत, 35 घायल

आहवा। गुजरात के डांग जिले की सापुतारा घाटी में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 35 यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब नासिक से आ रही बस सापुतारा से करीब ढाई किलोमीटर दूर मालेगांव फॉरेस्ट गेस्टहाउस के सामने 35 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में मध्यप्रदेश के 48 तीर्थयात्री सवार थे, जो धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले थे।

मृतकों की पहचान

हादसे में 2 महिलाएं और 3 पुरुषों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

यह भी पढ़े - महाकुंभ में मृतकों की सही संख्या नहीं बताई जा रही: राहुल गांधी

  • रतनलाल जाटव (ड्राइवर)
  • भोलाराम कोसवा
  • बीजरोनी यादव (पप्पू)
  • गुड्डी राजेश यादव
  • कैलाशबाई बिरपाल यादव

घायलों की स्थिति

इस दुर्घटना में 35 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। एक घायल यात्री को रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज समीप के अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है, साथ ही खाई में खोजबीन जारी है।

तीर्थयात्रा पर निकले थे श्रद्धालु

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी यात्री धार्मिक यात्रा के लिए 23 दिसंबर को मध्यप्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिलों से चार निजी बसों के जरिए उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के धार्मिक स्थलों की ओर रवाना हुए थे। दुर्भाग्यवश, रविवार सुबह इनमें से एक बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.