- Hindi News
- उत्तराखंड
- हरिद्वार
- हरिद्वार: महंत कुंभ भारती बने जूना अखाड़े के थानापति
हरिद्वार: महंत कुंभ भारती बने जूना अखाड़े के थानापति

हरिद्वार। महंत कुंभ भारती को जूना अखाड़े का थानापति नियुक्त किया गया है। जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरी महाराज, अध्यक्ष महंत प्रेम गिरी महाराज ने अखाड़े के संतों की बैठक में महंत कुंभ भारती को थानापति नियुक्त किया। थानापति नियुक्त होने पर महंत कुंभ भारती ने अखाड़े के संतों के साथ माया देवी मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। महंत हरि गिरी महाराज ने कहा कि थानापति के रूप में महंत कुंभ भारती अखाड़े की पंरपरांओं को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। महंत प्रेम गिरी महाराज ने कहा कि थानापति कुंभ भारती विद्वान संत हैं।
इस अवसर पर महंत उमाशंकर भारती, महंत महेश पुरी, महंत पूर्ण गिरी, महंत देवानंद सरस्वती, थानापति महंत महेंद्र भारती, थानापति महंत सहजानंद सरस्वती, थानापति महंत रतन गिरी, थानापति आकाश गिरी आदि मौजूद रहे। मदन, राकेश नेहरा, राकेश, जस्सू, विक्रम सिंह, नवीन आदि भक्तों ने फूलमाला पहनाकर थानापति महंत कुंभ भारती का स्वागत किया।