Sultanpur News: देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म का प्रयास, नाकाम होने पर दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

सुलतानपुर। जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि उसके पति परिवार की आजीविका के लिए परदेश में रहकर काम करते हैं और वह बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। इस दौरान उसका देवर अक्सर उसे परेशान करता रहा है। आरोप है कि 19 अप्रैल की सुबह करीब चार बजे देवर ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, देवर ने उसका मुंह दबा दिया, जमीन पर गिरा दिया और अश्लील हरकतें करते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़े - Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – पोस्ट को सिर्फ लाइक करना प्रसारण नहीं माना जा सकता

महिला ने बताया कि शोर मचाने और संघर्ष करने के बाद किसी तरह वह खुद को बचाने में सफल हुई। जाते-जाते आरोपी देवर ने धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानी तो उसके दोनों बच्चों की जान ले लेगा।

कुड़वार थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.