- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- शाहजहांपुर
- Holi 2025: होली पर नकली रंगों से बचाव जरूरी, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Holi 2025: होली पर नकली रंगों से बचाव जरूरी, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
On

शाहजहांपुर। होली खुशियों और रंगों का त्योहार है, लेकिन जब यही रंग त्वचा को नुकसान पहुंचाने लगते हैं, तो खुशी पर ग्रहण लग जाता है। खासतौर पर नकली और केमिकल युक्त रंग त्वचा को खराब कर सकते हैं, जिससे जलन, खुजली और दाग-धब्बे हो सकते हैं। ऐसे में होली खेलते समय त्वचा और बालों की सुरक्षा बेहद जरूरी है।
नकली रंगों से कैसे होता है नुकसान?
त्वचा पर मौजूद छोटे छिद्र ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं, लेकिन जब केमिकल युक्त रंग इन छिद्रों को बंद कर देते हैं, तो त्वचा रूखी हो जाती है और काले धब्बे पड़ने लगते हैं।
डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह
मेडिकल कॉलेज की त्वचा विशेषज्ञ डॉ. ऊषा चंद्रा के अनुसार,
- गुलाल और पानी के स्प्रे रंगों में केमिकल मिले होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- रंग खेलने से पहले मोटे कपड़े पहनें ताकि शरीर पर रंग कम लगे।
- सनफ्लावर, नारियल या सरसों का तेल त्वचा और बालों में लगाएं ताकि रंग आसानी से निकल जाए।
- आंखों में रंग चले जाए तो रगड़ें नहीं, बल्कि साफ पानी से धो लें।
- रंग खेलने से आधे घंटे पहले सनस्क्रीन लगाएं, इससे त्वचा सुरक्षित रहेगी।
होली से पहले ऐसे करें अपना बचाव
- त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि रंग सीधे त्वचा में न घुसे।
- नारियल या सरसों का तेल लगाएं, यह रंगों से त्वचा को बचाता है।
- वैसलीन या पेट्रोलियम जेली लगाने से रंग त्वचा पर चिपकता नहीं है।
- बालों पर सरसों या नारियल का तेल लगाएं, जिससे रंग बालों में न जमे।
- बालों को ढककर रखें ताकि रंग कम लगे।
रंग छुड़ाने के लिए त्वचा को हल्के हाथों से धोएं, ज्यादा रगड़ने से त्वचा खराब हो सकती है।
सावधानी बरतकर आप होली का त्योहार बिना किसी नुकसान के मना सकते हैं और रंगों की खुशी का पूरा आनंद ले सकते हैं!
Edited By: Parakh Khabar
खबरें और भी हैं
Kanpur News: तेज रफ्तार पिकअप पलटी, मासूम समेत तीन की मौत, 21 घायल
By Parakh Khabar
मकान पर अवैध कब्जे से परेशान SSB जवान, आत्महत्या की दी चेतावनी
By Parakh Khabar
Latest News
12 Mar 2025 16:49:00
मिर्जापुर: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को हलिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत मवई कला स्थित पंचशील डिग्री कॉलेज परिसर में अपने...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.