संभल: सोते हुए ग्रामीणों पर गीदड़ का हमला, चार घायल

ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में दौड़ाया गीदड़, घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती

संभल/रजपुरा: विकासखंड रजपुरा क्षेत्र में गीदड़ ने हमला कर दो महिलाओं समेत चार ग्रामीणों को काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के दौड़ाने पर गीदड़ जंगल में भाग गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गीदड़ के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

गांव खजरा इनायत गंज में बुधवार की रात ग्रामीण घरों के बाहर सोए हुए थे। देर रात गीदड़ ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। गीदड़ के काटने से केतकी (47), सोनिया (45), बाबू (30) और सतीश (40) घायल हो गए।  

यह भी पढ़े - Bhadohi News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मां-बेटे की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

शोर मचाने पर ग्रामीण जागे तो गीदड़ भागने लगा। ग्रामीण भी गीदड़ का पीछा करते हुए गांव मंडावली पहुंच गए। इसके बाद गीदड़ जंगल में भाग गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनमोहन शर्मा ने बताया कि घायल ग्रामीणों का इलाज किया जा रहा है। 

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.