UP Board Result 2025 Live Updates: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में यश प्रताप और 12वीं में महक रहीं टॉपर

प्रयागराज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज शुक्रवार को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। हाईस्कूल का पास प्रतिशत 90.11% और इंटरमीडिएट का पास प्रतिशत 81.15% रहा। इस साल परीक्षा में करीब 55 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परिणाम घोषित होने के साथ ही छात्रों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।

10वीं टॉपर: यश प्रताप सिंह (97.83%)

विद्यालय: रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी, जालौन यश ने 97.83% अंक हासिल कर हाईस्कूल में टॉप किया।

यह भी पढ़े - Balrampur News: पुजारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, बाइक से घर से ले गए थे आरोपी

12वीं टॉपर: महक जायसवाल (97.20%)

विद्यालय: बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई महक ने 97.20% अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया।

10वीं टॉपर लिस्ट 2025

Rank 1: यश प्रताप सिंह – 97.83%

Rank 2: अंशी – 97.67%

Rank 2: अभिषेक कुमार यादव – 97.67%

Rank 3: ऋतु गर्ग – 97.50%

Rank 3: अर्पित वर्मा (सीतापुर) – 97.50%

Rank 3: सिमरन गुप्ता – 97.50%

12वीं टॉपर लिस्ट 2025

Rank 1: महक जायसवाल, प्रयागराज – 97.20%

Rank 2: साक्षी, अमरोहा – 96.80%

Rank 2: आदर्श यादव, सुल्तानपुर – 96.80%

Rank 2: अनुष्का सिंह, कौशांबी – 96.80%

Rank 2: शिवानी सिंह, प्रयागराज – 96.80%

Rank 3: मोहिनी, इटावा – 96.40%

सीतापुर से भी टॉपर

सीतापुर के बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज के छात्र अर्पित वर्मा ने 97.50% अंक प्राप्त कर हाईस्कूल में तीसरा स्थान हासिल किया।

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

1. आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं

2. ‘UP Board Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें

3. रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें

4. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा – डाउनलोड और सेव कर लें

डिजिलॉकर ऐप से भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है जिसमें QR कोड और डिजिटल हस्ताक्षर शामिल होंगे।

बोर्ड टॉपर्स को मिलेगा सम्मान

राज्य स्तरीय टॉपर्स को ₹1 लाख नकद और एक लैपटॉप

जिला स्तरीय टॉपर्स को ₹21,000 नकद पुरस्कार

पास होने के लिए जरूरी है 33% अंक

हर विषय में कम से कम 33% अंक अनिवार्य हैं। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा।

डिजिटल मार्कशीट की नई पहल

इस बार पहली बार यूपी बोर्ड ने डिजिलॉकर पर डिजिटल अंकपत्र और प्रमाणपत्र जारी किए हैं। ये डॉक्यूमेंट पूरी तरह से सत्यापित और डिजिटल हस्ताक्षरित होंगे।

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही परिणाम देखें और किसी फर्जी वेबसाइट से बचें।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.