Prayagraj News: संगम स्नान को जा रही नाव किला घाट पर पलटी, जल पुलिस ने सभी को बचाया

प्रयागराज। रविवार को संगम स्नान के लिए जा रही एक नाव किला घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में सवार छह श्रद्धालु यमुना नदी में गिर गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नाविकों और जल पुलिस ने सक्रिय होकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, एक महिला की तबीयत बिगड़ने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नाविक आलोक निषाद के मुताबिक, दोपहर 12 बजे सहारनपुर निवासी आलोक जैन अपनी पत्नी शशि जैन (67) और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संगम स्नान के लिए पहुंचे थे। वे नाव से संगम जाने के लिए बैठे, लेकिन महिलाओं के एक तरफ बैठने से नाव का संतुलन बिगड़ गया। इससे पहले कि नाविक स्थिति संभाल पाते, नाव नदी में उलट गई और उसमें सवार छह लोग पानी में गिर गए।

यह भी पढ़े - Sultanpur News: चार पहिया वाहन की टक्कर से दो किशोरों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जल पुलिस और नाविकों ने बचाई जान

हादसे के तुरंत बाद नाविकों और जल पुलिस ने रिस्पॉन्स करते हुए सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आलोक निषाद ने बताया कि उसने एक 5 साल के बच्चे और दो महिलाओं को बचाया। हालांकि, पानी में गिरने से शशि जैन की तबीयत बिगड़ गई, जिसे तुरंत जल पुलिस के जवानों ने प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

जल पुलिस प्रभारी जनार्दन साहनी ने बताया कि सहारनपुर से आए परिवार की नाव पलटने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल भेजा गया। बाकी सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं।

नाविकों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

स्थानीय नाविकों और जल पुलिस की तेजी से कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नाव पर चढ़ते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.