- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- प्रयागराज
- स्पेन से आईं नतालिया उर्फ यमुना देवी ने महाकुंभ की महिमा शुद्ध हिंदी में इस तरह बयां की कि सब रह गए
स्पेन से आईं नतालिया उर्फ यमुना देवी ने महाकुंभ की महिमा शुद्ध हिंदी में इस तरह बयां की कि सब रह गए दंग
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 में आस्था का सागर उमड़ा हुआ है। पहले शाही स्नान में 70 लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा चुके हैं, और शाम तक यह संख्या 1 करोड़ पार करने की उम्मीद है। महाकुंभ के इस अद्भुत आयोजन में न केवल देशभर से, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। इसी भीड़ में स्पेन की नतालिया उर्फ यमुना देवी भी शामिल हैं, जिन्होंने शुद्ध हिंदी में महाकुंभ की महिमा को इस तरह व्यक्त किया कि हर कोई चकित रह गया।
नतालिया ने हिंदी में बयां की अपनी भावनाएं
नतालिया का यह शुद्ध हिंदी में आत्मीय भाव सुनकर लोग हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में शामिल होकर उन्हें आत्मिक शांति और भारतीय संस्कृति का गहरा अनुभव हो रहा है।
रूस की क्रिस्टीना ने भी किया शाही स्नान
महाकुंभ में केवल स्पेन से ही नहीं, बल्कि रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, इटली, नेपाल समेत कई देशों से श्रद्धालु पहुंचे हैं। रूस की क्रिस्टीना ने भी शाही स्नान किया और एएनआई से बातचीत में भारत की सराहना की। उन्होंने कहा, "मेरा भारत महान। यह एक अद्भुत देश है। हम पहली बार कुंभ मेले में आए हैं और यहां भारत की असली शक्ति और सांस्कृतिक धरोहर को देख पा रहे हैं। मुझे भारत से गहरा लगाव है।"
VIDEO | Here's what a foreign devotee from Spain Natalia aka Yamuna Devi said on taking a holy bath in Prayagraj during Maha Kumbh Mela 2025.
— Press Trust of India (@PTI_News) January 13, 2025
"As you know this is an auspicious occasion. Today, a lot of saints will bathe here in Maha Kumbh and today is also Paush Purnima. So,… pic.twitter.com/zQrWqetlbk
विदेशी श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण
महाकुंभ में विदेशी श्रद्धालु भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, और गंगा की पवित्रता का अनुभव लेने आते हैं। इस बार भी कुंभ का आयोजन वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहा है, जहां भारत की आध्यात्मिक शक्ति पूरी दुनिया को आकर्षित कर रही है।