Meerut News: तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के बहाने 17 साल की लड़की को बुलाया, अगली सुबह मचा हड़कंप

मेरठ। किठौर क्षेत्र में 45 वर्षीय तांत्रिक, जो छह बच्चों का पिता है, 17 वर्षीय लड़की को लेकर फरार हो गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तांत्रिक पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।

गुरुवार रात गांव में रहने वाले तांत्रिक ने लड़की को तंत्र-मंत्र के बहाने अपने पास बुलाया। आरोप है कि किशोरी अपने साथ लाखों रुपये का कैश और ज्वेलरी भी ले गई। सुबह लड़की के गायब होने की खबर फैलते ही हंगामा खड़ा हो गया।

यह भी पढ़े - लखीमपुर खीरी: जमीन के लिए रिश्ते हुए शर्मसार, लकवाग्रस्त पिता की गला दबाकर हत्या की कोशिश

भाजपा नेता का हस्तक्षेप

भाजपा नेता प्रताप सिंह ने कुछ ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को 24 घंटे के भीतर लड़की को बरामद करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो गांव में महापंचायत कर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया जाएगा।

ग्रामीणों का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि तांत्रिक पहले भी कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी की बरामदगी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।

पुलिस ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो तांत्रिक के साथ घटना में शामिल थे। हालांकि, तांत्रिक और लड़की अभी तक नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तांत्रिक और किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

ग्रामीणों में आक्रोश

घटना से गांव के लोग आक्रोशित हैं। मामले को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने गांव में शांति बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.