- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- UP IAS Transfer: यूपी में 31 IAS अफसरों का तबादला, 14 जिलों के बदले डीएम
UP IAS Transfer: यूपी में 31 IAS अफसरों का तबादला, 14 जिलों के बदले डीएम
Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 31 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें तीन मंडलों के मंडलायुक्त और 14 जिलों के जिलाधिकारी शामिल हैं। मेरठ, आगरा और अलीगढ़ को नए मंडलायुक्त मिले हैं, जबकि मथुरा, बुलंदशहर, लखनऊ, अलीगढ़, प्रतापगढ़, बिजनौर, कानपुर नगर, बागपत, बांदा, गाजियाबाद, मेरठ, फर्रुखाबाद, बाराबंकी और सुल्तानपुर के डीएम बदले गए हैं।
प्रमुख बदलाव
आगरा मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी को सचिव चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बनाया गया।
सहारनपुर मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोध अब मेरठ के मंडलायुक्त होंगे।
मथुरा डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को आगरा मंडलायुक्त बनाया गया।
बुलंदशहर डीएम चंद्रप्रकाश सिंह अब मथुरा के डीएम होंगे।
लखनऊ और अन्य जिलों के डीएम
लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार को सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है।
अलीगढ़ के डीएम विशाख जी अब लखनऊ के डीएम होंगे
प्रतापगढ़ के डीएम संजीव रंजन अब अलीगढ़ के डीएम होंगे।
अन्य महत्वपूर्ण तबादले
अंकित कुमार अग्रवाल (बिजनौर डीएम) को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण बनाया गया।
श्रुति (यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी) अब बुलंदशहर की डीएम होंगी।
इंद्र विक्रम सिंह (गाजियाबाद डीएम) को कृषि सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
दीपक मीणा (मेरठ डीएम) अब गाजियाबाद के डीएम होंगे।
सुल्तानपुर और बाराबंकी
सुल्तानपुर की डीएम कृतिका ज्योत्सना को विशेष सचिव राज्य कर बनाया गया।
बाराबंकी के डीएम सत्येंद्र कुमार को मुख्यमंत्री सचिवालय भेजा गया, जबकि शशांक त्रिपाठी अब बाराबंकी के डीएम होंगे।
विशेष जिम्मेदारियां
चैत्रा वी को महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल बनाया गया।
संगीता सिंह को अलीगढ़ मंडलायुक्त और अर्चना वर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की सीईओ नियुक्त किया गया।
यह बदलाव यूपी सरकार के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।