- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ में गर्मी का कहर: पारा चढ़ा 42.3 डिग्री, रविवार को मिल सकती है राहत
लखनऊ में गर्मी का कहर: पारा चढ़ा 42.3 डिग्री, रविवार को मिल सकती है राहत

Lucknow Weather Update: राजधानी लखनऊ में शनिवार को झुलसाने वाली गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 2.8 डिग्री अधिक रहा। दोपहर 2 बजे के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा छा गया और दोपहिया वाहन चालकों व पैदल यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई।
शनिवार सुबह 12 बजे के भीतर ही पारा 40 डिग्री को पार कर गया था, जो दोपहर तक 42.3 डिग्री तक जा पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से मामूली 0.1 डिग्री कम रहा।
अमौसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है, जिसका असर शनिवार देर रात से दिखना शुरू हो सकता है। इसके चलते रविवार को राजधानी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
रविवार का अनुमान
अधिकतम तापमान: 40 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 24 डिग्री सेल्सियस
संभावित मौसम: आंशिक बादल, कहीं-कहीं हल्की बारिश
हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने चेताया है कि विक्षोभ के गुजरते ही एक बार फिर गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा सकती है।