Lucknow News: मंडलायुक्त ने लोहिया पार्क और ग्रीन कॉरिडोर का किया निरीक्षण

लखनऊ। मंडलायुक्त लखनऊ डॉ. रोशन जैकब ने गुरुवार को लोहिया पार्क और ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन कैंटीन का भी जायजा लिया गया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इसे तय समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पार्क की सभी कैंटीन एक साथ बंद न हों। कुछ कैंटीन चालू रखी जाएं, ताकि पार्क में आने वाले लोगों को जलपान और पेयजल की सुविधा मिलती रहे। साथ ही, पार्क में हरियाली और फूलों की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़े - बलिया BSA ने होली से पहले दी खुशखबरी, शिक्षकों-कर्मचारियों का वेतन जारी

इसके बाद, मंडलायुक्त ने ग्रीन कॉरिडोर (कुकरेल ब्रिज) के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में मशीनरी और मैनपावर की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि सिविल कार्यों को 24x7 जारी रखते हुए इसे युद्धस्तर पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और इंजीनियर भी उपस्थित रहे।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.