- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखीमपुर खीरी
- Lakhimpur Kheri News: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने की आत्महत्या, पंखे से लटकता मिला शव
Lakhimpur Kheri News: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने की आत्महत्या, पंखे से लटकता मिला शव
मितौली। थाना मितौली क्षेत्र के गांव रतहरा में एक युवक ने पत्नी से अनबन के चलते गुरुवार रात कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कमरे में लटकता मिला शव
दादी ने बताया पूरी घटना
आशीष की दादी के मुताबिक, चार दिन पहले उसकी पत्नी खुशी मायके से वापस लौटी थी। तभी से दोनों के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। बुधवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके कारण खाना नहीं बना। दिन में आशीष फांसी लगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दादी ने रस्सी छीनकर उसे समझाया।
सुबह तक अनजान रही पत्नी
खुशी ने पुलिस को बताया कि रात झगड़े के बाद वह सो गई थी। सुबह उठने पर उसने आशीष को पंखे से लटकते देखा। उस वक्त वह बेड पर बैठकर टीवी देख रही थी।
तीन महीने पहले की घटना भी आई सामने
ग्रामीणों ने बताया कि तीन महीने पहले खुशी पास के गांव के एक युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। चार दिन पहले ही वह घर वापस आई थी। आशीष और खुशी की शादी पांच साल पहले हुई थी।
पिता ने भी की थी आत्महत्या
परिवार पर पहले से ही दुखों का साया था। करीब एक साल पहले आशीष के पिता ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आशीष की मां तीन बेटों के साथ दिल्ली में मजदूरी करती हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।