Kasganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

कासगंज। गांव रानामऊ की 24 वर्षीय विवाहिता संगीता की ससुराल, सिकंद्राराऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था।

ससुराल वाले शव छोड़कर फरार

संगीता के पति मंजीत और ससुराल पक्ष के लोग शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन ससुराल के सदस्य वहां मौजूद नहीं थे।

यह भी पढ़े - Rampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ पर लटका मिला कंप्यूटर ट्रेड की छात्रा का शव

भाई ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के भाई संदीप ने बताया कि संगीता की शादी 3 दिसंबर 2018 को मंजीत से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग करता था और इसे लेकर उसकी बहन को परेशान किया जाता था। भाई का आरोप है कि दहेज न देने पर उसकी बहन की हत्या कर दी गई।

महिला के शरीर पर चोट के निशान

संदीप ने बताया कि संगीता के शरीर पर चोट के निशान थे, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं। संगीता के एक 2 साल का बेटा भी है।

पुलिस कर रही है जांच

थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मायके पक्ष महिला का शव रानामऊ लेकर आ गया है। पोस्टमार्टम कराया गया है, और जांच जारी है।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.