Fatehpur News: 19 घंटे बाद मिला यमुना में डूबे युवक का शव… गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाला, परिजनों में मची चीख-पुकार

फतेहपुर में यमुना में डूबे युवक का 19 घंटे बाद गोताखोरों ने शव ढूंढ निकाला। हादसे के बाद से युवक की बहन नीतू और निशा सहित परिवार के लोगों का रो-रोककर बुरा हाल है।

फतेहपुर: किशनपुर क्षेत्र में नवनिर्मित यमुना पुल पर दोस्त के साथ साइकिल से रेस लगा रहे कक्षा 11 के छात्र की साइकिल की चेन टूटने से अनियंत्रित हुई साइकिल से पुल की रेलिंग से नदी में गिर गया था। युवक का शव 19 घंटे बाद रेस्क्यू चलाकर गोताखोरों ने सोमवार को बरामद कर लिया है।

किशनपुर थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के कस्बा वार्ड नम्बर 8 के रहने वाले रामदास निर्मल का 17 वर्षीय पुत्र अंकित निर्मल रविवार की शाम करीब सात बजे अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ यमुना नदी पर बने नवनिर्मित पुल पर साइकिल से बांदा जिले की तरफ से घूमकर वापस आ रहा था। पुल के पास अंकित के साइकिल की चेन टूट गई और अनियंत्रित होने पर छात्र ने पैर से रोकने के लिए पुल की रेलिंग पर पैर लगाया तो लड़खड़ाते हुए यमुना नदी में जा गिरा।

यह भी पढ़े - Mirzapur News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने समाज में समानता और आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर

पीछे से आ रहे दोस्त धर्मेंद्र ने अंकित को नीचे नदी में गिरते हुए देखकर शोर मचाया। लोग जब तक कुछ समझ पाते छात्र नदी के पानी में बहकरडूब गया। पुलिस ने रात में गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। सोमवार को करीब 19 घंटे बाद गोताखोरो ने शव को बरामद कर लिया। मौके पर पहुंचें परिजनों में शव देख कोहराम मच गया। हादसे के बाद से युवक की बहन नीतू और निशा सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.