- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- इटावा
- Etawah News: बेकाबू डंपर ने बाइक सवार दो लड़कों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Etawah News: बेकाबू डंपर ने बाइक सवार दो लड़कों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
On
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो लड़कों को कुचल दिया। इस हादसे में 18 वर्षीय कासिम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय अजहर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
घर लौटते समय हुआ हादसा
फर्नीचर का काम करते थे दोनों युवक
कासिम के पिता सलीम ने बताया कि उनका बेटा फर्नीचर का काम करता था और अजहर भी उसके साथ करहल जाता था। मंगलवार को दोनों किसी काम से करहल गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया।
डंपर चालक गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में गम और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
Edited By: Parakh Khabar
खबरें और भी हैं
Latest News
Chandauli News: बगीचे में पेड़ से लटकता मिला ऑटो चालक का शव, पुलिस जांच में जुटी
05 Feb 2025 15:27:53
चंदौली: चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के महुअर गांव में मंगलवार रात एक ऑटो चालक का शव पेड़ से...
स्पेशल स्टोरी
खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का जिम वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- 'शर्म नहीं आती, भोजपुरी इंडस्ट्री को बदनाम कर रहे हो!'
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.