- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बस्ती
- Basti News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस
Basti News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

बस्ती। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई। भाजपा कार्यालय बस्ती में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में उपाध्याय के विचारों और उनके मिशन को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि भाजपा शुचिता और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर काम करती है और जनता व कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी बूथों पर कार्यकर्ताओं से 5 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक का स्वैच्छिक योगदान प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की संगठन क्षमता और उनके "एकात्म मानववाद" के सिद्धांत को याद किया गया। संयोजक वर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उपाध्याय की क्षमता की सराहना करते हुए कहा था, "अगर भारत के पास दो दीनदयाल होते, तो देश का राजनीतिक परिदृश्य अलग होता।"
इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने और समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।