बलिया और गाजीपुर को राजधानी से जोड़ने वाली स्पेशल ट्रेन, जानें समय-सारिणी और रूट

वाराणसी: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा गर्मी की छुट्टियों के दौरान एक साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन 04018/04017 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस के बीच औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया और छपरा होते हुए संचालित होगी।

यह स्पेशल ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस से 24 अप्रैल से 29 मई 2025 तक हर गुरुवार और मुजफ्फरपुर से 25 अप्रैल से 30 मई 2025 तक हर शुक्रवार को कुल 6 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

यह भी पढ़े - Ballia News: 'रन फॉर बलिया' थीम पर चंद्रशेखर हाफ मैराथन आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 15 रिफ्रेशमेंट बूथ तैयार

04018 आनंद विहार टर्मिनस – मुजफ्फरपुर (गर्मी स्पेशल)

प्रस्थान: आनंद विहार टर्मिनस – सुबह 09:00 बजे

रूट व स्टॉपेज (प्रवेश समय)

मुरादाबाद – 12:00 बजे

बरेली जं० – 13:32 बजे

शाहजहांपुर – 14:35 बजे

लखनऊ – 17:45 बजे

सुल्तानपुर – 19:35 बजे

जौनपुर सिटी – 20:52 बजे

जौनपुर – 21:15 बजे

औंड़िहार – 22:15 बजे

गाजीपुर सिटी – 23:00 बजे

बलिया – 23:55 बजे

सुरेमनपुर – 00:28 बजे (दूसरे दिन)

छपरा – 01:30 बजे

हाजीपुर – 02:45 बजे

गंतव्य: मुजफ्फरपुर – 04:30 बजे

04017 मुजफ्फरपुर – आनंद विहार टर्मिनस (गर्मी स्पेशल)

प्रस्थान: मुजफ्फरपुर – सुबह 06:15 बजे

रूट व स्टॉपेज (प्रवेश समय)

हाजीपुर – 07:20 बजे

छपरा – 09:45 बजे

सुरेमनपुर – 10:06 बजे

बलिया – 10:55 बजे

गाजीपुर सिटी – 12:25 बजे

औंड़िहार – 13:10 बजे

जौनपुर – 14:50 बजे

जौनपुर सिटी – 15:10 बजे

सुल्तानपुर – 16:30 बजे

लखनऊ – 18:40 बजे

शाहजहांपुर – 21:30 बजे

बरेली जं० – 22:35 बजे

मुरादाबाद – 00:23 बजे (दूसरे दिन)

गंतव्य: आनंद विहार टर्मिनस – 03:10 बजे

कोच संरचना

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें शामिल हैं

1 एलएसएलआरडी

4 साधारण द्वितीय श्रेणी कोच

7 शयनयान (स्लीपर) कोच

6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC 3) कोच

2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (AC 2) कोच

1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी (AC 1) कोच

1 जनरेटर सह लगेज यान

यह विशेष ट्रेन गर्मियों में भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही है, जिससे बलिया, गाजीपुर और आसपास के यात्रियों को राजधानी तक यात्रा में सुविधा मिल सकेगी।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.