पूर्व प्रधानाचार्य हरिवंश सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बैरिया, बलिया: लक्ष्मण छपरा गांव निवासी और जयप्रकाश नारायण सेवाश्रम इंटर कॉलेज, जयप्रकाश नगर के पूर्व प्रधानाचार्य हरिवंश सिंह (70) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

भरा-पूरा परिवार छोड़ गए पीछे

हरिवंश सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय शिक्षक थे और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के गुरु रहे हैं।

यह भी पढ़े - Moradabad News: यूनिवर्सिटी छात्र के बैग से मिला तमंचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गंगा तट पर हुआ अंतिम संस्कार

रविवार को गंगा तट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

गणमान्य लोगों ने व्यक्त की संवेदना

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व विधायक विक्रम सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

Latest News

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.