बलिया: संयुक्त किसान मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, किसानों पर अत्याचार बंद करे सरकार

Ballia News: उत्तर प्रदेश में किसानों पर हो रहे अत्याचार और अन्याय के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की दोपहर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। 

किसान-मजदूरों पर जुल्म ढा रही है मोदी सरकार

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए श्रीराम चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार किसान-मजदूरों पर जुल्म ढा रही है। आंदोलनकारी किसानों के साथ सरकार ऐसा व्यवहार कर रही है, जैसे किसान देश के अन्नदाता नहीं, बल्कि विदेशी आक्रमणकारी हों। 

यह भी पढ़े - Ballia News: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

किसानों के कर्ज माफ हों 

वक्ताओं ने मांग करतें हुए कहा कि किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए और श्रमिकों के खिलाफ बना कानून वापस लिया जाए। किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो संयुक्त किसान मोर्चा मोदी सरकार की विदाई करेगा। 

प्रदर्शन में ये भी रहे मौजूद

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से लाल साहब, नियाज अहमद, बसंत सिंह, शैलेश सिंह, वशिष्ठ राजभर, भागवत बिंद, विनय खरवार, लीलावती, नागेंद्र प्रसाद, रामप्रवेश शर्मा, जनार्दन सिंह, रमेश बिंद, राजेश गोंड, विजय कन्नौजिया, छितेश्वर पासवान, उपेंद्र कुमार साहनी आदि शामिल रहे। संचालन लक्ष्मण यादव ने किया।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.