साइबर ठगी में डूबा 1.95 लाख वापस दिलाकर बलिया पुलिस ने लौटाई खुशी, पीड़ित ने कहा- थैंक्यू पुलिस!

Ballia News: बलिया साइबर क्राइम टीम ने दोकटी थाना क्षेत्र के सावन छपरा निवासी दुर्गेश कुमार यादव को बड़ी राहत दी है। टीम ने ठगी के शिकार दुर्गेश के खाते से निकाले गए 1 लाख 95 हजार 200 रुपये वापस दिला दिए हैं। ये रकम 20 नवंबर 2024 को धोखाधड़ी के जरिए निकाली गई थी।

पीड़ित दुर्गेश कुमार यादव पुत्र सुरेंद्र यादव ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर बताया था कि उनके यूनियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों से फर्जी तरीके से 1.95 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम ने आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत मामला दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की।

यह भी पढ़े - Badaun News: कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, तीन महिलाएं घायल

साइबर टीम ने संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शुक्रवार को पूरी रकम दुर्गेश के खाते में वापस कराई। रकम वापस मिलने पर दुर्गेश ने बलिया पुलिस और साइबर क्राइम थाने की सराहना करते हुए आभार जताया।

साइबर टीम में शामिल रहे ये अधिकारी 

अंशुमान यदुवंशी (प्रभारी, थाना साइबर क्राइम),

राकेश उपाध्याय (प्रभारी, मॉनिटरिंग सेल),

योगेन्द्र प्रसाद सिंह,

मुख्य आरक्षी मो. जफर,

मो. इमरान,

आरक्षी अमरनाथ मिश्र,

अमर बहादुर यादव,

कुलदीप दूबे,

शनि यादव,

महिला आरक्षी काजल शुक्ला।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.