- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: फंदे पर झूली मिली थी विवाहिता, पति और सास गिरफ्तार
Ballia News: फंदे पर झूली मिली थी विवाहिता, पति और सास गिरफ्तार
On

हल्दी (बलिया): हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में गुरुवार सुबह एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करते हुए पति और सास को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए शनिवार को मुखबिर की सूचना पर बेलहरी चट्टी के पास से पति मुकेश यादव और सास लीलावती देवी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक कुलजीत, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव, कांस्टेबल रामबाबू गोस्वामी और महिला कांस्टेबल कल्याणी चतुर्वेदी शामिल रहीं।
Edited By: Parakh Khabar
खबरें और भी हैं
Ballia News: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो अन्य घायल
By Parakh Khabar
Latest News
27 Apr 2025 07:55:52
Ballia News। बलिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने यू-डायस प्लस 2024-25 के स्टूडेंट मॉड्यूल में...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.