- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: स्वामी विवेकानंद के विचारों में छिपी है आशा की किरण
Ballia News: स्वामी विवेकानंद के विचारों में छिपी है आशा की किरण
बलिया: संत यतिनाथ मंदिर प्रांगण में "विवेकानंद जी के विचारों का राष्ट्र निर्माण में योगदान" विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।
शिक्षक उमेश सिंह ने गोष्ठी में कहा कि वर्तमान समय में विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है। यदि युवा उनके बताए मार्ग पर चलें तो न केवल अपना जीवन संवार सकते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। स्वामी विवेकानंद के विचारों में आत्मनिर्भरता, शिक्षा का महत्व, आध्यात्मिकता, मानवता और सभी धर्मों की एकता का संदेश है, जो आधुनिक युग में भी प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं।
गोष्ठी को राजेश सिंह, बसंत सिंह, अध्यक्ष अप्पू सिंह, राजेश यादव, मनीष सिंह, जितेंद्र गुप्ता, प्यारेलाल चौहान आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर अनिल कुमार, तूफानी सिंह, विनोद कुमार, पिंटू गुप्ता, संतोष रौनियार, अशोक यादव, विनोद पटवा, पारस चौहान, राकेश राजभर, चेतेश्वर शर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नितेश सिंह ने की और संचालन प्रकाश उपाध्याय ने किया।