Ballia News: बलिया में समाजसेवी संजीव गिरी के धरने का असर, दो लेखपाल निलंबित

बलिया: रसड़ा तहसील में लेखपालों के खिलाफ चल रहे समाजसेवी संजीव गिरी के आंदोलन पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो लेखपालों को निलंबित कर दिया है। उप जिलाधिकारी रसड़ा ने लेखपाल लाल साहब और संजय चौरसिया को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। इसकी पुष्टि एडीएम राजेश कुमार गुप्ता ने की।

एडीएम गुप्ता ने बताया कि ताड़ी बड़ा गांव की सीमा सिंह की एक फाइल, जो कृषक दुर्घटना से जुड़ी थी, को लेकर लेखपाल और संजीव गिरी के बीच विवाद हुआ था। इसी मुद्दे पर संजीव गिरी ने धरना दिया था। प्रशासन ने फाइल को जिला मुख्यालय भेज दिया है, और शिकायतों की जांच के बाद दो लेखपालों को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद संजीव गिरी ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

यह भी पढ़े - Lakhimpur Kheri News: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर बैठक

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.