- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: विधायक केतकी सिंह की पहल सफल, 59.41 लाख की लागत से संवरेगा सुखपुरा सीएचसी
Ballia News: विधायक केतकी सिंह की पहल सफल, 59.41 लाख की लागत से संवरेगा सुखपुरा सीएचसी
बलिया: बलिया के सुखपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को सुदृढ़ और संचालन योग्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने 59.41 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह पहल बांसडीह विधायक केतकी सिंह के प्रयासों से संभव हो पाई। स्वीकृत धनराशि से सीएचसी के अधूरे कार्य पूरे किए जाएंगे और इसे पूरी तरह कार्यात्मक बनाया जाएगा।
लंबे समय से अधर में था सीएचसी
विधायक के प्रयास से मिली स्वीकृति
विधायक केतकी सिंह ने उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर अस्पताल की मरम्मत और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने सीएचसी का निरीक्षण किया और शासन को रिपोर्ट भेजी। रिपोर्ट के आधार पर सुदृढ़ीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई।
स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार
विधायक केतकी सिंह ने बताया कि इस अस्पताल के शुरू होने से सुखपुरा क्षेत्र के एक लाख से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। अस्पताल में मरम्मत के साथ ही अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, बेड और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
जल्द होगा संचालन
महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के वित्त नियंत्रक शिवेंद्र कुमार मिश्र ने सीएमओ बलिया को पत्र भेजकर स्वीकृत धनराशि की जानकारी दी है। विधायक ने भरोसा जताया कि शीघ्र ही सभी कार्य पूरे कर अस्पताल को चालू किया जाएगा।