Ballia News: फरार आठ आरोपियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बांसडीह,बलिया: विजयदशमी की रात खरौनी गांव में रावण दहन के दौरान दो कमेटियों के बीच हुई मारपीट मामले में फरार चल रहे आठ आरोपियों पर पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई।

कोतवाल संजय सिंह का बयान

कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कुछ ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि, आठ आरोपी अब भी फरार हैं।

यह भी पढ़े - Ballia News: चार दिन से लापता किशोरी अचानक थाने पहुंची, बोली- मेरा अपहरण नहीं हुआ

फरार आरोपियों की सूची

1. अभय सिंह

2. आदित्य सिंह (पुत्र स्व. सियाराम सिंह)

3. विशाल सिंह उर्फ बिट्टू सिंह (पुत्र श्रवण कुमार)

4. अजय यादव (पुत्र गोरख यादव)

5. प्रदीप सिंह (पुत्र राजकुमार सिंह उर्फ रामेश्वर सिंह)

6. गोलू सिंह उर्फ रोहित सिंह (पुत्र राजकुमार सिंह)

7. प्रियांशु सिंह (पुत्र मिथलेश सिंह)

कार्रवाई और छापेमारी जारी

कोतवाल ने बताया कि पुलिस इन सभी आरोपियों की तलाश में उनके रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.