- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: होली से पहले बलिया में 21 हजार की कचरी, खोवा और पनीर सीज
Ballia News: होली से पहले बलिया में 21 हजार की कचरी, खोवा और पनीर सीज
On

बलिया: होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रसड़ा बाजार में अभियान चलाते हुए 120 किलो कचरी, 40 किलो खोवा और 10 किलो पनीर को सीज कर लिया। सीज किए गए खाद्य पदार्थों की कुल कीमत 21 हजार रुपये आंकी गई है।
सतर्कता बरतने की अपील
सहायक आयुक्त द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता की जांच करें और पैक सामग्रियों पर निर्माण तिथि अवश्य देखें।
अभियान में शामिल अधिकारी
इस जांच अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, अनिल कुमार और राकेश कुमार भी मौजूद रहे। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि मिलावटी और खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Edited By: Parakh Khabar
खबरें और भी हैं
Kanpur News: तेज रफ्तार पिकअप पलटी, मासूम समेत तीन की मौत, 21 घायल
By Parakh Khabar
मकान पर अवैध कब्जे से परेशान SSB जवान, आत्महत्या की दी चेतावनी
By Parakh Khabar
Latest News
12 Mar 2025 16:49:00
मिर्जापुर: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को हलिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत मवई कला स्थित पंचशील डिग्री कॉलेज परिसर में अपने...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.