- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: शादी के एक साल बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, घर में मचा कोहराम
Ballia News: शादी के एक साल बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, घर में मचा कोहराम
On

हल्दी, बलिया: हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में गुरुवार सुबह एक 21 वर्षीय नवविवाहिता ने साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान पुतुल यादव पत्नी मुकेश यादव के रूप में हुई है।
गुरुवार सुबह परिजनों ने पुतुल को घर के अंदर पंखे के हुक से लटके पाया। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुतुल की नौ माह की एक बेटी भी है, जो अब मां की ममता से वंचित हो गई है।
थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Edited By: Parakh Khabar
खबरें और भी हैं
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल
By Parakh Khabar
Latest News
25 Apr 2025 10:27:10
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की 10वीं और 12वीं कक्षाओं का बहुप्रतीक्षित रिजल्ट आज शुक्रवार दोपहर 12:30...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.