बहराइच: 2700 वाहनों का बकाया है 12.50 करोड़ रुपये टैक्स, एआरटीओ ने वाहन स्वामियों को जारी किया नोटिस

बहराइच: जिले में संचालित 2700 से अधिक वाहनों का टैक्स सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में जमा नहीं हो सका है। जबकि मार्च माह शुरू हो गया है। इसको देखते हुए एआरटीओ की ओर से वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। सभी को एक सप्ताह के भीतर टैक्स जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में विभिन्न चार पहिया बड़े और छोटे वाहन का संचालन होता है। इसका टैक्स सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में जमा होता है। लेकिन इस बार काफी संख्या में लोगों ने अपने वाहन का टैक्स नहीं जमा किया है। इससे सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है।

यह भी पढ़े - Rampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ पर लटका मिला कंप्यूटर ट्रेड की छात्रा का शव

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जिले के 2700 वाहन स्वामियों ने टैक्स नहीं जमा किया है। जबकि उनको मोबाइल पर मैसेज भेजकर जानकारी भी समय समय पर दी गई है। ऐसे में वाहन का टैक्स न जमा होने पर सभी वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सभी को मार्च के पहले से दूसरे सप्ताह में टैक्स जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके द्वारा वाहन का टैक्स नहीं जमा किया जायेगा, उसके विरुद्ध फाइन लगाया जाएगा।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के 605 वाहन स्वामियों को आरसी भी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि सरकार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। लोगों को वाहन का टैक्स हर हाल में समय से जमा करना होगा।

बीते वर्ष 3337 को जारी हुआ था नोटिस

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बीते सत्र में भी कई वाहन मालिकों ने टैक्स नहीं जमा किया था। जिस पर जिले के 3337 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया था। जबकि 461 वाहन स्वामियों को आरसी जारी की गई थी। इसके बाद सभी ने टैक्स जमा किया था। 

1.85 लाख की हुई थी वसूली

जिले में वाहन मालिकों से जो टैक्स मिलता है। इसके द्वारा सरकार के राजस्व को बढ़ाया जाता है। बीते सत्र में एक करोड़ 85 लाख की वसूली की गई थी। इसके अलावा अन्य राजस्व को बढ़ावा दिया गया था।
राजीव कुमार एआरटीओ

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.