- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- अयोध्या
- Ayodhya News: युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
Ayodhya News: युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
On

Ayodhya News: इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डीह पूरे बीरबल मजरे डिहवा आस्तीकन में सोमवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अमरेश कुमार, पुत्र चंद्रिका प्रसाद के रूप में हुई है।
मौके पर पहुंची इनायतनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। परिवारीजनों से पूछताछ की जा रही है।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था, जबकि उसके दोनों बड़े भाई विवाहित हैं।
Edited By: Parakh Khabar
खबरें और भी हैं
Prayagraj News: गैंगस्टर मामले में फरार चार आरोपी गिरफ्तार
By Parakh Khabar
ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, बेटी की गोद में तोड़ा दम
By Parakh Khabar
Ballia News: सास की फटकार से आहत विवाहिता ने जहर खाकर दी जान
By Parakh Khabar
Latest News
18 Mar 2025 06:54:11
मेष आज आपका रचनात्मक कौशल निखरेगा और कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, जिससे एक साथ...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.