झारखंड: स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार अन्य पांच आरोपी गिरफ्तार

दुमका। झारखंड में दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में बीते दिन स्पेन की रहने वाली महिला की लज्जा भंग करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पांच अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दुमका के पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खैरवार ने मंगलवार देर शाम को संवाददाताओं को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि इस शर्मसार कर देने वाली इस घटना पर त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गम्भीरता को देखते हुए गहन छानबीन कर रही है तथा वैज्ञानिक तरीके से प्राप्त सहित अन्य साक्ष्य को एकत्र कर केश डायरी तैयार करने में जुट गयी है जिससे सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जा सके। इस मौके पर जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार के साथ हंसडीहा थाना के कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। 

यह भी पढ़े - ISRO NVS02 Launch: ISRO ने किया सफल NVS-02 नेविगेशन सैटेलाइट का प्रक्षेपण, 100वां मिशन ऐतिहासिक रहा

उन्होंने बताया कि स्पेन की रहने वाली महिला की साथ सामुहिक दुष्कर्म करने और उसके पति के साथ मारपीट एवं छिन्नतई करने के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद आज न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट गांव में बीते शुक्रवार एक मार्च की रात 7-8 युवकों ने स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर घटना के दूसरे दिन शनिवार को ही तीन युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जबकि आज मंगलवार को घटना को अंजाम देने में संलिप्त शेष अन्य पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इससे पूर्व आज गिरफ्तार पांचों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेडिकल जांच के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। 

जहां चिकित्सकों ने पांचों आरोपियों की मेडिकल जांच की। उस दौरान पुलिस ने आरोपियों का ब्लड सैम्पल, कपड़ा आदि जब्त किया गया। जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। आज गिरफ्तार आरोपियों में धनकुटा गांव का बुधुलाल मरांडी, बबलू हेम्ब्रम, कुरमाहाट गांव के बसिया मुर्मू उर्फ वशिष्ठ, समीर किस्कू और कुंजी गांव के बाबूजी सोरेन शामिल है। 

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

Latest News

Azamgarh News: डाक विभाग में रिश्वतखोरी का खुलासा, सीबीआई की छापेमारी में तीन गिरफ्तार Azamgarh News: डाक विभाग में रिश्वतखोरी का खुलासा, सीबीआई की छापेमारी में तीन गिरफ्तार
आजमगढ़। डाक विभाग में रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाकघर के तीन कर्मचारियों को रंगे...
Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी पर कार्रवाई, मंडलायुक्त करेंगे जांच
Ayodhya News: मिल्कीपुर उपचुनाव, सपा सांसद अवधेश प्रसाद के गंभीर आरोप, SDM पर फर्जी वोटिंग का दावा
Fatehpur News: फतेहपुर में सपा नेता हाजी रजा की तीन करोड़ की संपत्ति जब्त, 24 मुकदमे दर्ज – प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप
Lakhimpur Kheri News: देवरानी और जेठानी से गन्ने के खेत में छेड़छाड़, दो युवकों पर FIR

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.