- Hindi News
- Top News
- Delhi Election 2025: दिल्ली में 60% से अधिक मतदान, एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त
Delhi Election 2025: दिल्ली में 60% से अधिक मतदान, एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार 60% से अधिक मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग के मतदान ऐप पर रात 11:30 बजे तक अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मतदान प्रतिशत 60.44% रहा। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। इस चुनाव में दिल्ली के 1.56 करोड़ पात्र मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकांश एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बना सकती है।
जिलेवार मतदान प्रतिशत
- शाहदरा: 63.94%
- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली: 61.09%
- उत्तर-पश्चिम दिल्ली: 60.70%
- उत्तरी दिल्ली: 59.55%
- मध्य दिल्ली: 59.09%
- दक्षिण-पूर्व दिल्ली: 56.26%
इस चुनाव में कुल 699 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। मतदान के लिए 13,766 केंद्र बनाए गए थे। पिछली बार, 2020 के विधानसभा चुनाव में 62.59% मतदान हुआ था, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में 56% मतदान दर्ज किया गया था।
एग्जिट पोल के रुझान
यदि एग्जिट पोल के नतीजे सटीक साबित होते हैं, तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सत्ता से विदाई तय मानी जा रही है, और भाजपा की सरकार बन सकती है। कांग्रेस के लिए स्थिति कमजोर दिख रही है। विभिन्न एग्जिट पोल के अनुमान इस प्रकार हैं:
- पी-एमएआरक्यू: भाजपा 39-49 सीटें, आप 21-31 सीटें, कांग्रेस 0-1 सीट
- मैट्रिज: भाजपा 35-40 सीटें, आप 32-37 सीटें
- पीपुल्स इनसाइट: भाजपा 40-44 सीटें, आप 25-29 सीटें, कांग्रेस 0-1 सीट
- जेवीसी: भाजपा 39-45 सीटें, आप 22-31 सीटें, कांग्रेस 0-2 सीटें
- चाणक्य स्ट्रैटेजीज: भाजपा 39-44 सीटें, आप 25-28 सीटें, कांग्रेस 2-3 सीटें
- पोल डेयरी: भाजपा 42-50 सीटें, आप 18-25 सीटें, कांग्रेस 0-2 सीटें
- वीप्रेसाइड: आप 46-52 सीटें, भाजपा 18-23 सीटें, कांग्रेस 0-1 सीट
अब सबकी निगाहें 8 फरवरी को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें और भाजपा ने 8 सीटें जीती थीं।