- Hindi News
- राशिफल
- आज का राशिफल। 27 सितंबर, 2023
आज का राशिफल। 27 सितंबर, 2023
मेष
वृष
आज परिवार में तनाव की स्थितियों से बचें। लोग आपके प्रति थोड़ा ईर्ष्या वाला व्यवहार रख सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति विश्वास में कमी हो सकती है। प्रबुद्ध लोगों की संगत व मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।
मिथुन
आज जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी कारणों से काम प्रभावित हो सकता है। साझेदारी वाले व्यवसाय में हितों और लाभांश को लेकर परेशानी होने की सम्भावना है।
कर्क
आत जॉब में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि इसके दूरगामी परिणाम आपके लिए काफी शुभ रहने वाले हैं। समस्याओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत होकर निर्णय लें। आज आपको भारी समान के प्रयोग में सावधानी रखनी चाहिए।
सिंह
आज परिजनों से आपके संबंध मधुर होंगे। आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित और अनुशासित रहेगी। बुद्धिमान लोगों से सलाह लेना हितकर रहेगा। व्यापार में विस्तार करने की योजना बनायेंगे। निजी संबंधों में दिखावा न करें।
कन्या
आज मित्रों और रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे। लेकिन अपने हितों को हमेशा सर्वोपरि रखें। बिना सोचे-समझे बोलने के कारण हानि हो सकती है। सरकारी कार्यों की रुकावटों के दूर होने के योग बन रहे हैं।
तुला
आज आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। फिर भी कारोबार में निराशाजनक परिणाम मिलेंगे। काम टालने की प्रवृत्ति के कारण घर के बड़े आपसे नाराज हो सकते हैं। पैरों के पंजों और घुटनों में दर्द की शिकायत रहेगी।
वृश्चिक
आज व्यवसाय में कोई बड़ी डील अचानक से कैंसल हो सकती है। ऑफिस में मन नहीं लगेगा। जबकि आप घर पर भी फोकस नहीं कर पा रहे हैं। अपेक्षित कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे। अपनी सलाह लोगों को देने से बचना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
धनु
अज ज्यादातर काम समय से पहले हो जायेंगे। लव पार्टनर्स से अपने दिल की बातें कह सकते हैं। सामाजिक कार्यों के कारण लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। सुख के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे।
मकर
आज लोग आपकी आलोचना और बुराई करने में लगे रहेंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ा असन्तोष रहेगा। दूसरों का हमेशा आदर करें। आपकी कहीं हुई पिछली बातों के आधार पर लोग आपका मज़ाक बना सकते हैं।
कुंभ
आज परिवार के झगड़े शांत होंगे। व्यवसाय में बड़ी सफलता व नाम प्राप्त होगा। निर्यात संबंधी प्रोजेक्ट्स से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। स्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी।
मीन
आज कारोबारी यात्रा से बेहतरीन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी उपलब्धि से सन्तुष्ट रहेंगे। नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए दिन जबरदस्त है। वैवाहिक जीवन में शुभता रहेगी। दूसरो की चिन्ता मन में रहेगी।