- Hindi News
- राशिफल
- आज का राशिफल 22 अप्रैल 2025: जानें आज का दिन किसके लिए रहेगा भाग्यशाली और किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का राशिफल 22 अप्रैल 2025: जानें आज का दिन किसके लिए रहेगा भाग्यशाली और किसे बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि
आज इंटरव्यू व प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से नए संपर्क बनेंगे। परिवार में आपसी प्रेम और सौहार्द में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि
मिथुन राशि
घर-परिवार में बहस की स्थिति बन सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन सतर्क रहकर इन्हें नियंत्रित कर सकते हैं। शांति और समझदारी से समस्याओं का हल निकालें। पाचन संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। संध्या में धार्मिक क्रियाकलापों से मन को शांति मिलेगी।
कर्क राशि
मिथुन जैसी स्थिति रहेगी। अनावश्यक खर्चों और पारिवारिक बहस से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर पेट की समस्याएं हो सकती हैं। शाम को पूजा-पाठ में मन लगेगा।
सिंह राशि
कारोबारी यात्रा के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में सुखद क्षण आएंगे। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। कुछ नया सीखने को मिलेगा और दिन मनोरंजन में भी बीतेगा। गुप्त दान करने से लाभ मिलेगा।
कन्या राशि
महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले ही निपटा लें। व्यापार में मंदी का असर रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कत हो सकती है। संतान के व्यवहार पर निगरानी रखें। जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोग सतर्क रहें।
तुला राशि
अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षमता में थोड़ी गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी से विश्वास बनाए रखें। दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापारियों के लिए चुनौतियां रहेंगी। ट्रैफिक नियमों का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
रिसर्च और अध्ययन के कामों में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में आपकी सोच की सराहना होगी। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। सिरदर्द या बेचैनी महसूस हो सकती है, यात्रा से बचें।
धनु राशि
अपने शब्दों का चयन सावधानी से करें, वरना जीवनसाथी की भावनाएं आहत हो सकती हैं। पति-पत्नी में अनबन की स्थिति बन सकती है। अति आत्मविश्वास से बचें और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। शाम को यात्रा की योजना बन सकती है।
मकर राशि
व्यवसाय में थोड़ी सुस्ती रह सकती है। स्थान परिवर्तन की योजना बन सकती है। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। बुद्धिजीवियों का साथ मिलेगा और गुप्त शत्रु पहचान में आएंगे।
कुंभ राशि
दोपहर तक का समय चुनौतिपूर्ण रहेगा, धोखाधड़ी से बचें। दोपहर बाद दिन सुधरेगा। नई शुरुआत के संकेत हैं। बुजुर्गों से अच्छा व्यवहार करें और कीमती वस्तुओं की सुरक्षा करें।
मीन राशि
जमीन-जायदाद से जुड़े फैसले टालना बेहतर होगा। चिंता बनी रह सकती है, लेकिन सामाजिक पहचान मजबूत होगी। किसी पुरानी बात पर विवाद हो सकता है। सोच के विपरीत घटनाएं मन को विचलित कर सकती हैं, लेकिन खर्चे नियंत्रण में रहेंगे।