आज का राशिफल 26 अप्रैल 2025: कारोबार में लाभ और प्रमोशन के योग, जानें किसे मिलेगा फायदा

मेष:

आज अचानक खर्चों में बढ़ोतरी आपको परेशान कर सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ व्यवहार में संयम रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। रिश्तेदारों और सहयोगियों से टकराव हो सकता है।

वृषभ:

व्यवसाय में उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर पदोन्नति के संकेत हैं। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेम संबंधों में मन की बात साझा करेंगे। बड़े भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 23 अप्रैल 2025: आज इन राशि वालों को रखना होगा विशेष ध्यान, कुछ के लिए दिन रहेगा शुभ

मिथुन:

कार्यक्षेत्र में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यापार में उन्नति के योग हैं। नई डील में निवेश की संभावना है। सहकर्मी सहयोगी रहेंगे। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति सफलता दिलाएगी।

कर्क:

विदेश में रहने वालों को नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे। व्यवहार कुशलता की सराहना होगी। व्यवसाय में थोड़ी जोखिम ले सकते हैं। परिवार में शुभ आयोजन संभव है। नए दोस्त बन सकते हैं।

सिंह:

राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहें। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। पारिवारिक मामलों में असंतोष हो सकता है।

कन्या:

घर के लिए नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। होटल या रेस्टोरेंट व्यवसाय वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लोकप्रियता में इज़ाफा होगा। साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा।

तुला:

कार्यक्षेत्र में लोग आप पर निर्भर रहेंगे, जिससे काम का दबाव बढ़ सकता है। कुछ लोग आपके खिलाफ अफवाह फैला सकते हैं। खरीदारी करते समय सावधानी जरूरी है।

वृश्चिक:

संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से मदद मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। मित्रों पर अधिक भरोसा न करें। प्रेम विवाह के लिए दिन अनुकूल है।

धनु:

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्याएं सुलझ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। बहस से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। कोई पुराना विवाद फिर उभर सकता है।

मकर:

करियर के कई नए रास्ते खुल सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए दिन शुभ है। जीवनशैली में अनुशासन रहेगा। किसी बड़ी मीटिंग की योजना बन सकती है। वित्तीय समस्याओं का समाधान होगा।

कुंभ:

घर में आपसी समझ की कमी रह सकती है। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहें। छात्रवर्ग को अपेक्षित सफलता पाने में मुश्किल होगी। स्वास्थ्य में गले और नाक की समस्या हो सकती है। भावनात्मक उलझनों का डटकर सामना करें।

मीन:

मानसिक स्थिति स्थिर रहेगी। नए व्यापार को लेकर बातचीत हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। कमीशन आधारित कामों में सफलता मिलेगी।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.